Hindi News / General News / मंडावा उप चुनाव के लिये कल से होंगे नामांकन दाखिल

मंडावा उप चुनाव के लिये कल से होंगे नामांकन दाखिल

चुनावी कार्यक्रम घोषित

झुंझुनू, , मंडावा उप चुनाव के लिये चुनावी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला मजिस्टे्रट रवि जैन ने बताया कि 23 सितम्बर (सोमवार ) को निर्वाचन की लोक सूचना जारी होगी और नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी प्रातः 11 से 3 बजे तक नामाकंन कर सकते हैं। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। नामाकंन पत्रों की संवीक्षा 1 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी 3 अक्टूबर तक की जा सकेगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे चुनाव चिह्नों का आंवटन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को मतदान आयोजित होंगे तथा 24 को मतगणना होगी। अभ्यर्थी अपना नामाकंन पत्र रिटनिंग अधिकारी (उपखण्ड कार्यालय) मलसीसर में दाखिल कर सकेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur