Hindi News / General News / मंदिरो के पुजारियों एवं धार्मिक अनुष्ठान वाले पंडितो को सहायता मुहैया कराई जावे – दिनेश शर्मा

मंदिरो के पुजारियों एवं धार्मिक अनुष्ठान वाले पंडितो को सहायता मुहैया कराई जावे – दिनेश शर्मा

मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर की मांग

अजीतगढ़,[विमल इंदौरिया] राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर, खंडेला व नीमकाथाना क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षो से आज शनिवार को ऑनलाइन वार्ता कर महासभा के जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने मंदिरो के पुजारियों एवं धार्मिक अनुष्ठान वाले पंडितो की कोविद-19 की परिस्तिथिजन्य लॉकडाउन की निर्देशानुसार पालना कर रहे ब्राह्मणों की अवस्था पर गहन मंथन किया। शर्मा ने कहा कि मंदिरो के पुजारियों एवं धार्मिक अनुष्ठान वाले पंडितो को शीघ्र सहायता मुहैया कराकर राहत पहुँचावे। मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर सीकर को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर राहत की मांग की गई। चर्चा के दौरान महासभा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप राष्ट्रवादी, श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.विजय जोशी, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, खंडेला ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा, तहसील महामंत्री पुरुषोत्तम माटोलिया, तहसील प्रवक्ता विमल इंदौरिया, गौड़ विप्र परिषद श्रीमाधोपुर अध्यक्ष विनोद बिहारी तिवाड़ी, रामावतार पारीक, राजेन्द्र घोडास्वामी, महावीर महर्षि, रामावतार शर्मा जलालपुर, शिंभूदयाल भारद्वाज, खांडल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण खांडल उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur