Hindi News / General News / मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किये नाम निर्देशन पत्र

मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किये नाम निर्देशन पत्र

झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु

झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। रिटनिर्ंग ऑफिसर झुंझुनू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रवि जैन ने बताया कि इसके तहत निर्दलीय प्रत्याशी बलदेव प्रसाद सैनी एवं आरटीओआरपी के तेजपाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। नाम निर्देशन पत्र 18 अप्रेल तक प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक जिला कलेक्टे्रट झुंझुनू में प्राप्त किये जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र का प्रारूप जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनू से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रेल को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किये जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur