Hindi News / General News / मंत्रालयिक शिक्षा विभागीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2019

मंत्रालयिक शिक्षा विभागीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2019

राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में

चूरू, 47वीं मंत्रालयिक शिक्षा विभागीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2019 अन्तर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज शुक्रवार को राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में फुटबॉल खेल में चूरू मंडल का मुकाबला अजमेर मण्डल से हुआ। खेल प्रभारी धर्मपाल घांघू ने बताया कि चूरू मंडल ने अजमेर मण्डल को 3-0 से हराया। उन्होंने बताया कि चूरू मंडल के 134 खिलाड़ी यहां भाग ले रहे हैं। कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कैरम, शतरंज, संस्कृति प्रतियोगिता में महिला पुरूष भाग ले रहे हैं। उप जिला शिक्षाधिकारी शारीरिक शिक्षा, अशोक आलड़िया, शा. शिक्षक, ओमप्रकाश सिहाग व शा.शिक्षक, मदनलाल टीम प्रभारी के रूप में टीम के खिलाड़ियों के साथ उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur