Hindi News / General News / मंत्री डोटासरा ने किया सुपर मार्केट का शुभारंभ

मंत्री डोटासरा ने किया सुपर मार्केट का शुभारंभ

ग्राम पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए की विभिन्न घोषणा

नेछवा [रवि शर्मा ] शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने ग्राम पंचायत रूल्याणी माली मे सुपर मार्केट का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया | इस दौरान मंत्री डोटासरा ने ग्राम पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए पंचायत के ग्राम विजयपुरा, सिगडोला, रूल्याणा के लिए लाइट, ग्राम रूल्याणी माली के राउमा विधालय में 4 कमरे, 70 लाख रूपये लक्ष्मणगढ़ सहकारिता समिति के भवन व गोदाम निर्माण हेतू, 5 लाख रूपये स्टोरेज निर्माण हेतू, एक टूवेल, पेयजल पाइप लाइन आदि की घोषणा की और प्रतिष्ठान के संचालको को शुभकामनाएं दी | प्रतिष्ठान पर किराना व जनरल स्टोर एवं किसानों से संबंधित सामग्री खल, चुरी, यूरिया आदि उचित दरों मिलेगी | इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कस्वां, राजेश शर्मा, पूर्व मंडी चेयरमैन राजेंद्र पाटोदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष बनवारीलाल ढाका, इंटक जिला अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खोखर, सरपंच सोहनलाल रणवा, बलवीर चाहर, ओमप्रकाश चाहर, धर्मेंद्र चौधरी, अर्जुनलाल चौधरी, मोहनलाल बजाड़, ओमप्रकाश बिजारणिया, रामनिवास, सावरमल शेषमा, जगदीश फौजी, आशाराम शेषमा, गंगाराम माली, भवरलाल जांगिड़, भागुराम बगड़िया, रामेश्वर माली,ब्लोक कांग्रेस उपाध्यक्ष राध्येश्याम पारीक,जगन सिंह ढाका,सुखदेवाराम कंडेक्टर,रणजीत बगड़िया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन मोजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur