Hindi News / General News / पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से जाएंगे अनेक कार्यकर्ता

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से जाएंगे अनेक कार्यकर्ता

खेतड़ी में बैठक आयोजित

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा) पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस केशोरायपाटन बूंदी में 8 मार्च को मनाया जाएगा जिसमें पूरे राजस्थान से अनेक कार्यकर्ता भाग लेंगे । इसी के संदर्भ में आज खेतड़ी में पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ,जिला परिषद सदस्य उमेद सिंह निर्वाण,पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन शाह, केदार खींची, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम सैनी, पूर्व जिला महामंत्री गोकुल चंद सैनी, गिरवर सिंह निर्वाण, दिनेश सैनी, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि गजेंद्र जलन्द्रा,डॉक्टर सोमदत्त भगत ,प्रवीण सिंह शेखावत,धर्मेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सुंदर नायक, अनिल नालपुरिया, मन्ना लाल सैनी, जगदीश कुमावत, पारस वर्मा ,विक्रम ,याकूब खान ,सुरेंद्र,विकास कुमावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur