Hindi News / General News / मशहूर सीरियल सीआईडी के अभिजीत मंडावा में

मशहूर सीरियल सीआईडी के अभिजीत मंडावा में

अभिजीत का रोल निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव

मंडावा कस्बे में चल रही शूटिंग में भाग लेने के लिए मशहूर सीरियल सीआईडी में ऑफिसर अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव कल रात से मंडावा में है। आपको बता दें कि आदित्य श्रीवास्तव ने सीआईडी, ब्लैक फ्राईडे, गुलाल जैसे धारावाहिकों में अभिनय करके खूब वाहवाही बटोरी है। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी अभिनय करते रहते हैं। आदित्य श्रीवास्तव को एक्टर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में तथा प्रोड्यूसर के रूप में पहचाना जाता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से झुंझुनू जिले के मंडावा कस्बे में फिल्म बोले चूड़ियां की शूटिंग चल रही है जिसको लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंडावा में रुके हुए हैं। वहीं सीआईडी में अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव भी कल मंडावा में पहुंचे हैं। इसके साथ ही कई टीवी सीरियल और फिल्मी दुनिया के कलाकार भी मंडावा में डेरा डाले हुए हैं।