Hindi News / General News / मास्क व बेबी किट किये वितरित

मास्क व बेबी किट किये वितरित

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारोठ में

सुरेरा,[अर्जुन राम मुडोतिया] सुरेरा के निकटवर्ती मारोठ कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारोठ में भामाशाहो द्वारा चिकित्सालय के सभी चिकित्सक व कर्मचारियों के लिए फेस मास्क व चिकित्सालय में होने वाली डिलीवरी के लिए 30 बेबी किट वितरण किये। भामाशाह अनिल कुमार पारीक, श्याम सुंदर शर्मा, राधेश्याम सैन ने मारोठ चिकित्सा प्रभारी श्रवण कुमार मीणा को 20 फेस मास्क व 30 बेबी किट का वितरण किया । इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी श्रवण लाल मीणा, रूपा राम जाट ,राधेश्याम सैन, अनिल कुमार पारीक, श्याम सुंदर शर्मा, हितेश जैन, अजय कुमार गौड़ सहित मारोठ चिकित्सालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur