जिले में विधानसभा आम चुनाव, 2018 के तहत मतदान तिथि 07 दिसम्बर को कर्मचारियों को संवेतन अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को निर्वाचन में मतदान करने का अधिकार है, मतदान के दिन संवेतन अवकाश मंजूर किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि यदि कोई नियोजन निर्वाचन उपबंधों का उल्लंघन करेगा तो ऎसा नियोजन जुर्माने से दण्डित होगा। आदेशों में कहा गया है कि यह धारा उस नियोजन के संबंध में लागू नहीं होगी जहां कर्मचारी की अनुपस्थिति से खतरा या सारवान हानि हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि ऎसे कार्मिक जो जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता है, परन्तु उन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत है उन्हें भी अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु मतदान दिवस (07 दिसम्बर, 2018) का संवेतनिक अवकाश देय होगा।
Hindi News / General News / मतदान के दिन कर्मचारियों को संवेतन अवकाश
मतदान के दिन कर्मचारियों को संवेतन अवकाश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।