Hindi News / General News / मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित

जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में कार्यरत कामगारों का मतदान दिवस 7 दिसम्बर को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही ऎसे कार्मिक जो राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हैं, परन्तु उन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत हैं, उन्हें भी अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur