लोकसभा चुनाव 2019 में निर्वाचन विभाग की ओर से वितरण की जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता पर्ची बूथ पर मतदाता की पहचान के लिए मान्य नहीं होगी। चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए पहचान पत्र के तौर पर मतदाता पहचान पत्र साथ में लाना होगा। यदि मतदाता के पास यह इपिक कार्ड उपलब्ध नहीं है तो वह निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित 11 अन्य दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकता है। उन्होेंने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी फोटोयुक्त नियोक्ता पहचान पत्र, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पेनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद-विधायक द्वारा जारी अधिकारिक पहचान पत्र तथा आधार कार्ड को इन 11 दस्तावेजों में शामिल किया गया है। मतदाता को अपनी पहचान साबित करने के लिए इन में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा।
Hindi News / General News / मतदाता की पहचान के लिए इस बार मान्य नहीं होगी वोटर स्लिप
मतदाता की पहचान के लिए इस बार मान्य नहीं होगी वोटर स्लिप


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


