Hindi News / General News / मेडिकल, बोर्ड द्वारा दोबारा करवाने की मांग

मेडिकल, बोर्ड द्वारा दोबारा करवाने की मांग

जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनू, आज टाई ग्राम निवासी मनीष पुत्र विनोद कुमार भार्गव ने जिला पुलिस अधीक्षक को कल घटित हुई घटना के संदर्भ में दोबारा से बोर्ड द्वारा मेडिकल करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मनीष के पिता विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 4 फरवरी को मेरा बेटा मनीष ग्राम टाई से रिश्तेदार को छोड़ने के लिए झुंझुनू आया था। वापस जाते समय सदर थाना एस आई विमला ने उसको रोक कर झूठी रिपोर्ट बनाकर चालान काट दिया। जबकि मेरे बेटे ने कोई शराब नहीं पी रखी थी इसके लिए हम आज जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोबारा से मेरे बेटे मनीष का मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सीआई झुंझुनू को भी कल इन्होंने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण से आज जिला पुलिस अधीक्षक के यहां ज्ञापन देकर दोबारा बोर्ड द्वारा मनीष का मेडिकल कराने की मांग करते हैं इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur