Hindi News / General News / मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन – सांसद नरेंद्र कुमार

मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन – सांसद नरेंद्र कुमार

धारा 370 को तिनके की तरह तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेंक दिया – मावंडिया

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के वर्चस्व की लड़ाई में जनता पिस रही है – पूनिया

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर स्थित रवि इंडियन पब्लिक स्कूल में आज सांसद नरेंद्र कुमार ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गत वर्ष में संसद में अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो एवं प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विश्वम्भर पुनिया, कमल कांत शर्मा, उमाशंकर महमिया, अरुणा सिहाग, महेश बसावतिया इत्यादि पार्टी के लोग उपस्थित थे। प्रेस वार्ता का दूसरा मुख्य उद्देश्य नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करना था। इस अवसर पर सांसद नरेंद्र कुमार ने पंचायती राज चुनाव के बारे में बोलते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। राजस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ है जब तीन दशकों बाद पंचायती राज में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। राज्य सरकार के पूर्व कर्मचारियों की चार-पांच महीनों से पेंशन अटकी हुई है। वही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि धारा 370 को तिनके की तरह तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेंक दिया। इसी कड़ी में उन्होंने राम मंदिर का भी उदाहरण दिया। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक भय का वातावरण बनाकर देश पर राज करती रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम द्वारा महात्मा गांधी के विचार और दर्शन को हमने आगे बढ़ाया है। वहीं अतिथि देवो भव हमारी संस्कृति रही है। इसका सीएए में भी ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों का उदाहरण भी दिया जिनमें कभी अल्पसंख्यक अच्छी तादाद में हुआ करते थे। जो वर्तमान में घटकर 3. 5{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से भी कम रह गए है। साथ ही उन्होंने सीएए के विरोध में किए जा रहे धरने प्रदर्शन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाने का की बात पर कहा कि यह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। विदेश से जो शरणार्थी भारत में आएंगे उनमें सबसे ज्यादा संख्या 70{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} तक एससी और एसटी की है जिनको इस कानून से सीधा लाभ मिलेगा। वही विश्वम्भर पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के वर्चस्व की लड़ाई में जनता पिस रही है। दोनों बड़े नेताओं की पंचायती राज में सिंबल बांटने को लेकर मामला अटका हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों पर बिजली विभाग द्वारा बढ़ा चढ़ाकर वीसीआर भरे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने खेल विश्वविद्यालय, शौर्य उद्यान, एक्सप्रेस ट्रेनों के कई स्थानों पर ठहराव की मांग, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने सम्बंधित प्रश्न भी पूछे। प्रेस वार्ता में सांसद नरेंद्र कुमार ने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओ को सही ढंग से लागू नहीं करने का आरोप भी लगाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur