Hindi News / General News / खाटूश्यामजी मेले में चिकित्सा विभाग ने की कार्रवाई

खाटूश्यामजी मेले में चिकित्सा विभाग ने की कार्रवाई

खाद्य वस्तुओं के छह सैम्पल जांच के लिए जयपुर खाद्य प्रयोगशाला में भेजे

सीकर, खाटूश्यामजी मेले में आने वाले श्रद्वालुओं को शुद्व खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए चिकित्सा विभाग की टीम ने शनिवार को खाटूश्यामजी में खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा दो दर्जन से अधिक दुकानों पर जाकर खाद्य वस्तुओं की जांच की। सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाटूश्यामजी मेले में लाखों की तदाद में आने वाले श्रद्वालुओं को शुद्व और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग की टीम ने शनिवार को मेले लगी प्रसाद, मिठाई की दुकानों, भोजनालयों, रेस्टोरेंट जाकर खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया और जांच के लिए सैम्पल लिए। एफएसओ रतन गोदारा तथा मदन बाजिया ने छह सैम्पल लिए। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से खाद्य वस्तुओं की जांच का कार्य मेला अवधि में जारी रहेगा। एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को साफ सफाई रखने और मिलावट रहित खाद्य वस्तुओं बेचने तथा बनाने की हिदायत दी। एफएसओ रतन गोदारा ने बताया कि मेले में लगी खाद्य वस्तुओं की दुकानों से घी, तेल, खीर मोहन का एक-एक और मावा पेड़ा के तीन सैम्पल लिए गए। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur