Hindi News / General News / नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मीणा ने किया ज्वाइन

नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मीणा ने किया ज्वाइन

हाईकोर्ट ने एपीओ व रिलीव आदेश पर जारी किया स्टे

चूरू (दीपक सैनी) नगर परिषद चूरू के अधिकारी सीताराम मीणा ने सोमवार को परिषद में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पुन: कार्यभार ग्रहण कर लिया। जानकारी के मुताबिक स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों की पालना में नगर परिषद चूरू ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी मीणा को गत 28 जुलाई 2020 को एपीओ कर उसी दिन कार्यमुक्त कर दिया था। जिस पर मीणा ने अपने एपीओ आदेश को चुनौती देते हुए जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 21 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए मीणा के एपीओ व कार्यमुक्त के आदेश पर स्टे जारी किए। इसके अलावा नगर परिषद प्रशासन को मीणा को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर यथावत पुन: कार्यभार ग्रहण करवाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेशों की पालना में गत 26 अगस्त को आयुक्त द्वारकाप्रसाद ने मीणा को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्य करने की स्वीकृति जारी की। आदेशों के बाद मीणा ने सोमवार को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर यथावत कार्यभार ग्रहण कर लिया। न्यायालय में मीणा की ओर से पैरवी एडवाकेट ऋषभ टायल व जितेंद्र चौधरी ने की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur