Hindi News / General News / मीणा समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मीणा समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लॉटरी प्रक्रिया में भेदभाव को लेकर

सूरजगढ़,[के के गांधी] ग्राम पंचायत चुनाव 2020 में अ.ज.जाति में आरक्षित वर्ग में किए भेदभाव को लेकर समाज के लोगों नें ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की। शुक्रवार को सिंघाना ग्राम पंचायत के मीणा समाज के लोगों द्वारा लॉटरी प्रक्रिया के दौरान वार्ड 21 में मीणा समाज के लोगों का बाहुल्य होने के कारण आरक्षित सीट नही देने पर समाज के लोगों ने विरोध जताया व बुहाना कार्यकारी एसडीएम अभिलाषा पुनियां को सूरजगढ़ पहुंचकर ज्ञापन सौंपा व निष्पक्ष जांच कर पुन: लॉटरी निकलवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर हरिमोहन मीणा, मनोज कुमार मीणा, प्रदीप मीणा, प्यारेलाल मीणा, विक्रम मीणा, सुभाष मीणा, शक्ति मीणा, कमलेश मीणा, प्रकाश मीणा, राजकुमार मीणा, आजाद मीणा, लालचंद मीणा सहित समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur