Hindi News / General News / राजपूत समाज की बैठक आयोजित, 22 दिसंबर को जयपुर पहुंचने का आह्वान

राजपूत समाज की बैठक आयोजित, 22 दिसंबर को जयपुर पहुंचने का आह्वान

क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख की हीरक जयंती को लेकर

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] भवानी निकेतन जयपुर में होने वाले क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख की हीरक जयंती को लेकर राजपूत समाज दांतारामगढ़ की एक बैठक रविवार को दांता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह 22 दिसंबर को जयपुर में मनाया जा रहा है जो पूरे भारत का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसमें प्रत्येक गांव से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 22 दिसंबर को जयपुर पहुंचने की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। सभी लोगों में काफी उत्साह के साथ अपने स्वयं के खर्चे से गाड़ियां ले जाने का निर्णय लिया। मीटिंग में प्रधान प्रतिनिधि प्रभुसिंह गोगावास, राजपूत सभा उपाध्यक्ष गुलाब सिंह मुंडियावास, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंढा, राजेंद्र सिंह भारीजा, सुरेंद्र सिंह दूधवा, लक्ष्मण सिंह, जीवन सिंह मोटलावास, रणवीर सिंह, महिपाल सिंह कैलाश, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह नीमावास, पदमसिंह, सज्जन सिंह हीरवास, देवीसिंह नीमावास, फतेह सिंह दौलतपुरा, प्रताप सिंह गोडियावास, उम्मेद सिंह दौलतपुरा, श्रवण सिंह, मानसिंह, ओमेंद्र सिंह गोगावास, दातारसिंह गोगावास, जीवराज सिंह हीरवास आदि समाज बंधु बैठक में मौजूद रहे और इनकी उपस्थिति में गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा प्रत्येक गांव से आने वाली साधनों की संख्या तय की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur