Hindi News / General News / जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झुंझुनू की

झुंझुनू, झुंझुनू जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भाजपा की जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को रोड नंबर 2 पर स्थित अल अब्बासी वर्कशॉप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने बताया गया कि जन आक्रोश रैली में ज्यादा ज्यादा संख्या में लोग उपस्थित हो तथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन विरोधी रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल मजीद अब्बासी मोर्चा के जिला महामंत्री रुस्तम अली जिला उपाध्यक्ष मोर्चे के डॉ शौकत अली मोर्चा के जिला मंत्री रफीक अहमद खान मोर्चा के मंडल नगर अध्यक्ष इमरान खान राठौड़ जुबेर अंसारी हाजी मोहम्मद अयूब खलील खीलावट अब्दुल हमीद अब्बासी उस्मान गनी लादू सरिया मोहम्मद आरिफ चौहान सहित मोर्चे के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur