Hindi News / General News / मेघवाल ने राजस्थान के घटनाक्रम को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मेघवाल ने राजस्थान के घटनाक्रम को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अपने ट्विटर पर किया भाजपा नेता कैलाश मेघवाल का प्रेस नोट ट्वीट

झुंझुनू, कैलाश मेघवाल पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा ने कल एक बयान जारी कर कहा कि जिस प्रकार का माहौल सरकार गिराने को लेकर राजस्थान में पिछले 2 महीने से बना हुआ है हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में आजादी के बाद सरकारें कई बार बदली भी और विधानसभा के अंदर भी जमकर पक्ष विपक्ष के बीच में गर्मागर्म बहस भी हुई है आरोप-प्रत्यारोप लगे हैं। स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत से लेकर अशोक गहलोत हो या वसुंधरा राजे हो इन सभी के समय बहस हुई है परंतु सत्ताधारी पार्टियों ने विपक्षी पार्टियों से मिलकर सरकार गिराने के षड्यंत्र जो आज हो रहे हैं ऐसा कभी नहीं देखा । मेघवाल ने कहा कि भंवरलाल शर्मा जो अभी कांग्रेस के विधायक हैं यह पहले भैरों सिंह शेखावत के साथ मंत्री भी रहे हैं इन्होंने स्वयं की भाजपा सरकार को गिराने के लिए पार्टी में रहकर और बाहर रहकर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की अनेकों बार कोशिश की थी जो जग जाहिर है इन के वक्त में धनराशि भी बांटी गई थी विधायकों ने खुद भैरौ सिंह को पैसे सुपुर्द किए और उनके उनको पूरी कहानी बताई । उस वक्त भी भंवर लाल शर्मा के इन कारनामों के काफी चर्चे मीडिया में आए थे । मेघवाल ने कहा कि राजस्थान की महान परंपरा रही है इन नेताओं को कोई अधिकार नहीं है कि सरकार गिराने के कामों में चाहे कोई राजनीतिक पार्टी हो वह इस प्रकार का कुकृत्य करने के षड्यंत्र करें ।गौरतलब है कि सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने आज ट्विटर पर एक ट्वीट में लिखा की मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में जो भाजपा ने किया वह राजस्थान में नहीं होने देंगे । इसके साथ ही उन्होंने कैलाश मेघवाल के प्रेस नोट को भी अटैच किया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur