Hindi News / General News / मेघवंशी समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 14 अक्टूबर को झुंझुनू में

मेघवंशी समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 14 अक्टूबर को झुंझुनू में

मेघवंशी समाज का 15 वां वार्षिक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 14 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 11:00 बजे अंबेडकर पार्क झुंझुनू में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को संस्थान के महासचिव कप्तान भाताराम के सानिध्य में चिड़ावा ब्लॉक संयोजक सतबीर काला, कोष सचिव राकेश काला इत्यादि ने सुल्ताना, काली पहाड़ी, जय पहाड़ी, मुरौत, इस्लामपुर आदि का गांव में दौरा कर समाज बंधुओं को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक झुंझुनू पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर कप्तान भाता राम ने बताया कि समाज के जिन छात्र-छात्राओं ने गत वर्ष बोर्ड क्लास 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर में 75{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में जिनका चयन हुआ है। उनको प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर संस्थान के द्वारा समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur