Hindi News / General News / मेला एरिया के आस-पास स्थित प्रसाद की दुकानों की मावा मिठाई के 5 सैंपल लिए

मेला एरिया के आस-पास स्थित प्रसाद की दुकानों की मावा मिठाई के 5 सैंपल लिए

जिला कलेक्टर सी.आर.मीना व मेला मजिस्ट्रेट खाटूश्याम जी के निर्देशानुसार मंगलवार को रतन सिंह गोदारा एवं फूलसिंह बाजिया खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मेला एरिया के आस-पास स्थित प्रसाद की दुकानों की जांच व निरीक्षण कर 5 नमूने मावा मिठाई के 5 सैंपल लियेे व करीब 25 कलो कलर युक्त पुरानी मावा की मिठाई नष्ट करवाई तथा दुकानदारों को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य प्रदार्थो में मिलावट नहीं करने की हिदायत दी गई । उन्होंने बताया कि निरीक्षण व जांच का काम मेला अवधि में निरन्तर जारी रहेगा व मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नमूने जांच के लिये जयपुर लैब जायेंगे तथा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur