Hindi News / General News / विभिन्न मांगो को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों के शिष्टमंडल के साथ 7 सूत्री मांगों को लेकर

रेनवाल(नितिश सांवरिया) बधाल कस्बे एवं आस पास के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत के निवास पर क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज सेवी बनवारी सुंडा ने बताया कि आज मंगलवार को ग्रामीणों के शिष्टमंडल के साथ 7 सूत्री मांगों को लेकर विधायक निर्मल कुमावत को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बधाल आभावास संपर्क सीमा सड़क के डामरीकरण, युवाओं के लिए बधाल कस्बे में मिनी खेल मैदान विकसित करने , पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नति एवं पीएचसी में प्रयोगशाला सहायक की स्थाई नियुक्ति करने सहित पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया । विधायक कुमावत ने सभी मांगो को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया एवं जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया । इस मौके पर बनवारी सूंडा , सीताराम सौंदलिया, कैलाश यादव, ओमप्रकाश यादव, महेश सुल्तानिया, शंकर , अशोक यादव, रामेश्वर बौचलया, बीरबल, पप्पू राम सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur