Hindi News / General News / नवीन पद सृजन को लेकर दिया ज्ञापन

नवीन पद सृजन को लेकर दिया ज्ञापन

राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ सीकर द्वारा

सीकर, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, जिला शाखा सीकर द्वारा राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों (कलेक्ट्रेट,एसडीएम) में आईटी संवर्ग के नवीन पद सृजन के लिए जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, सीकर को ज्ञापन दिया। सत्यनारायण चौहान, संयुक्त निदेशक द्वारा नवीन पदों के सृजन के लिए जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में आईटी संवर्ग के पदों की आवश्यकता होने के बावजूद विभाग द्वारा पद सृजन के लिए प्रस्ताव नहीं भिजवाए गए है। इस संबंध में संयुक्त निदेशक द्वारा जिला संघ पदाधिकारियोंं के साथ बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों में प्रभात तिवाड़ी, प्रवीण जांगिड़, शशिकान्त सैनी, रजत, सांवरमल, प्रदीप कुमार, सत्यवीर, महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur