Hindi News / General News / अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर विधायक को सौपा ज्ञापन

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर विधायक को सौपा ज्ञापन

मांग को जायज मानते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

रेनवाल (नितिश सांवरिया) अहीर रेजिमेंट गठन के लिए ज्ञापन देने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत के आवास पर पहुंचकर अहीर रेजिमेंट गठन के लिए ज्ञापन सौंपा। विधायक साहब ने अहिर समाज की मांग को जायज मानते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जयपुर संभाग युवा मोर्चा मंत्री कैलाश मेहता, अखिल भारतीय यादव महासभा जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द यादव, भाजपा जयपुर देहात फुलेरा उत्तर मंडल अध्यक्ष ओमजी ठुकरान, यदुवंशी महासंघ किशनगढ़ रेनवाल तहसील अध्यक्ष महेश सुल्तानिया, शंकर यादव व अशोक यादव उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur