Hindi News / General News / बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

,

बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति इकाई द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) राज्य सरकार द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर आज बुधवार को अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। स्वामीनाथन संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने बताया कि राज्य सरकार बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी को वापिस कम करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बिजली की दरों को कम करके आम लोगों को राहत देने के लिए आग्रह किया गया है। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, तहसील महासचिव सुनील कुमार, तहसील उपाध्यक्ष विजयपाल, ग्राम सभा अध्यक्ष विकास कुमार, रविंदर महला, कुलदीप बिजारणिया, मुकेश कुमार, विकास बामू, सुरेंद्र कुमार, सरवन कुमार, विकास महला सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur