Hindi News / General News / तातीजा देई माई मन्दिर में बने ट्रस्ट को निरस्त करने के लिये दिया सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

तातीजा देई माई मन्दिर में बने ट्रस्ट को निरस्त करने के लिये दिया सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

छ: गांवों के ग्रामीणों ने

खेतड़ी, (विजेन्द्र शर्मा) जसरापुर में सोमवार को सुभाष तातीजा व माकडो सरपंच नरेन्द्र कुमार डैला व बनवारीलाल सरपंच के नेतृत्व में देवता, तातीजा, मोई, माकडो, कुठानिया के दजनों ग्रामीणों ने देव स्थान मंत्री के नाम सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री के सलाहकार डा.जितेन्द्र सिंह को देकर क्षेत्रीय अस्था का केन्द्र तातीजा देईमाई मन्दिर में बने ट्रस्ट को निरस्त कर स्थानीय ग्रामीण व ग्राम पंचायत के सहयोग से मन्दिर प्रबन्धन के लिए नया ट्रस्ट बनाने की मांग की। ग्रामीणों सुभाष कसाना, बनारसीलाल शर्मा, नरेन्द्र कुमार डैला, रघुवीर सिंह सेठी, लीलाधर व मोहरसिंह ने बताया कि पूर्व में इसके चढावे के लिए ग्राम पंचायत द्वारा ठेका छोड़ा जाता था। जिसमे होने वाली आय से क्षेत्र में विकास कार्य होते थे परन्तु जब से ट्रस्ट बना है। समस्त चढावा निजी हाथो में चला जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur