Hindi News / General News / मेरा विद्यालय हरित विद्यालय अभियान कार्यक्रम आयोजित

मेरा विद्यालय हरित विद्यालय अभियान कार्यक्रम आयोजित

राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुराना में

झुंझुनू, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज गणेश चतुर्थी पर ‘मेरा विद्यालय हरित विद्यालय अभियान’ कार्यक्रम आयोजित कर राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुराना में वृक्षरोपण किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल पूनिया के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय में कई प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों रैना, सुमनलता, सावित्री कड़वासरा, शारदा, सरोज, सुमित्रा, सावित्री, ममता, सुलोचना एवं महेश चंद्र ने पेड़ लगाते हुए पांच पांच वृक्षो की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur