Hindi News / General News / मीटिंग में उठे चिकित्सालय में विकास कार्य के मुद्दे

मीटिंग में उठे चिकित्सालय में विकास कार्य के मुद्दे

रींगस मेडिकल रिलीफ सोसायटी की

रींगस, (अरविन्द कुमार) रींगस कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने की। मीटिंग में हॉस्पिटल के लिए विकास कार्यों के मुद्दे उठाए गए। सर्वप्रथम एमआरएस माह जनवरी 2020 की आवे का अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा गया वर्तमान में एमआरएस का खाता बैंक ऑफ इंडिया में है जो जमा राशि पर ब्याज नहीं देते हैं इस पर प्रस्ताव रखा गया कि एमआरएस का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाया जाए।अस्पताल के मुख्य द्वार पर काऊ कैचर लगाया जाए जिससे आवारा पशु अंदर ना आए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनी रहे। अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग के लिए टीन सेड लगाया जाए। अस्पताल के रंग रोगन, मरम्मत कार्य, फिटिंग आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव लिया गया। दो नई डीडीसी चालू करने के लिए दो फार्मासिस्ट संविदा पर लगवाने का प्रस्ताव रखा गया।ओपीडी पर्ची काउंटर लगवाने व टिन शेड के निर्माण का प्रस्ताव लिया गया। सरिता तंवर द्वारा नई सीबीसी मशीन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया क्योंकि कार्यभार अधिक होने के कारण पुरानी मशीन खराब होकर बंद हो गई है जिससे मरीजों को सीबीसी करवाने के लिए बाहर भटकना पड़ता है।वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्रवण सारस्वत ने उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला से शिकायत करते हुए कहा कि डॉ विनोद गुप्ता अस्पताल में कम और बाहर अन्य कार्यों में ज्यादा भागीदारी निभाते हैं। बीसीएमएचओ डॉ जेपी सैनी ने सभी चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रत्येक कार्यों का समय से पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ चेनाराम चौधरी, डॉ एसपी भुराड़िया, डॉ स्वाति नयन, डॉ विनोद गुप्ता, डॉ महेश यादव, डॉ केके शर्मा, डॉ प्रकाश धायल, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरज्ञान धाबाई, पंकज गर्ग, सुभाष बाजिया आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur