Hindi News / General News / अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष का रानोली में अभिनंदन

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष का रानोली में अभिनंदन

आदर्श नगर जयपुर विधायक रफीक खान का

रानोली, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष और आदर्श नगर जयपुर विधायक रफीक खान का रानोली में अभिनंदन किया गया। इस दौरान रफीक खान ने दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र और रानोली क्षेत्र में विधायक विरेन्द्र सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास कार्यों की अनेक सौगातें दी है, जनकल्याणकारी योजनाओं से आज आमजन लाभांवित हो रहे है। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का आमजन से लाभ उठाने का आह्वान किया। जयपुर से निजी यात्रा पर आए अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रानोली में सीधे मुनीर खां चौबदार के घर पहुंचे जहां दांतारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य हेमंत यादव, सरपंच ओंकार मल सैनी अयूब अली मुन्दौरी, लियाकत अली भाटी, हुकूमत अली शेख, ब्लॉक कांग्रेस के रामदेव सिंह खोखर, गणपत सिंह चारण, सिकंदर शेख, उस्मान रंगरेज, उप सरपंच रफीक धोबी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शंकर मील, मांगीलाल चौबदार, याकूब अली, अजीज अली, राजू चौबदार, आरिफ अली, फिदा हुसैन, एडवोकेट जीएम मुगल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur