Hindi News / General News / मोबाइल चिकित्सा शिविर का आयोजन

मोबाइल चिकित्सा शिविर का आयोजन

आर बी टीम द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र कल्लावाला जोहड़ा अटल सेवा केंद्र कंचनपुर में

श्रीमाधोपुर(अमरचंद शर्मा) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्रीमाधोपुर की आर बी टीम द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र कल्लावाला जोहड़ा अटल सेवा केंद्र कंचनपुर में मोबाइल ओपीडी केंप का आयोजन सरपंच सुनील जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ मोहन चौधरी ने बताया कि शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड एवं सर्दी जुखाम, बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारियों के 38 रोगियों को निशुल्क परामर्श व दवाई दी गई। फार्मासिस्ट सुरेश एवं एएनएम शारदा देवी ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मोनिका,बनवारी लाल यादव,अमर चंद शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता सैन,आशा लक्ष्मी शर्मा, नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur