Hindi News / General News / मोदी एक अद्भुत कार्य क्षमता के धनी- मावंडिया

मोदी एक अद्भुत कार्य क्षमता के धनी- मावंडिया

मोदी के जन्मदिवस पर बांटे फल, लगाए पौधे

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की सेवा बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में फल वितरण किया गया। उसके बाद इंदिरा नगर स्थित मुक्ति धाम में विल्वपत्र इत्यादि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रति अपने सेवा कार्य से सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी प्रतिदिन 18 घंटे कार्य करते हैं। उनके कार्य करने के हौंसले से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा मिलती रही है। मोदी एक अद्भुत कार्य क्षमता के धनी गरीबों के मशीहा के रूप में प्रत्येक देशवासी के हृदय में निवास करते हैं। उन्होंने काश्मीर में धारा 370 को खत्म किया, राममन्दिर के मुद्दे का हल, नागरिकता संशोधन कानून सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य किये हैं जो वर्षों से देश के विकास में रोड़ा बने हुए थे। आज उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाम्बू ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह को समाज के लिए एक सौगात बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों के बदौलत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक संकल्पित स्वप्रेरणा मिलेगी और वह अपने जीवन में प्रधानमंत्री की तरह कुछ अद्भुत करने का निश्चय करेंगे । जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कम समय में ही वो कार्य कर दिखाए जो कोंग्रेस 70 वर्षों में करने की सोच भी नहीं पाई। मुख्य जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने सेवा भाव को सर्वोपरि मानवीय मूल्य बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में यथा संभव जन सेवा के कार्य करने चाहिएं। इस मौके पर नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, दलीप सैनी, उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, नवल स्वामी, सावित्री सैनी, कुशुम राणासरिया, मूलचन्द झाझड़िया, सुभाष मावंडिया, मनोज झाझड़िया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur