Hindi News / General News / मोदी के नेतृत्व ने भारत का विश्व में लोहा मनवाया – भजनलाल

मोदी के नेतृत्व ने भारत का विश्व में लोहा मनवाया – भजनलाल

भजनलाल शर्मा ने भाजपा की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ़्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित झुंझुनू की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेन्स में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश के महामंत्री भाजपा भजन लाल शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है और भारत ने मोदी के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। भजनलाल शर्मा ने भाजपा की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ़्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों गरीब लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें लाभ पहुंचाया। जिन महिलाओं ने कभी बैक का रास्ता तक नहीं देखा उनके जन धन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने का काम किया। आज देश का नागरिक चाहे वह किसी भी देश में हो उसे सम्मान की नजर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है और मोदी केवल भारत के ही नहीं अपितु विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का काम किया। भाजपा की इस वर्चुअल वीडियो कॉन्फ़्रेन्स से उदयपुरवाटी विधानसभा के क़रीब चार सौ कार्यकर्ता एवं आमजन डिजिटल तकनीकी के माध्यम से जुड़े। भाजपा के मान नगर स्थित जिला कार्यालय से संचालित इस रैली में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला महामंत्री राजेंद्र भांभू, योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष कश्यप, जिला संयोजक संजय मोरवाल, आइटी प्रभारी अनिल पातुसरी, भाजपा नेता कुबेर सिंह, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतिन सैनी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur