14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के मामले में देश में विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है इसी कड़ी में आज झुंझुनू जिला मुख्यालय पर एनएसयूआई संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी की कि मोदी जी विकास रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भरी जोश के साथ साथ बड़ा रोष भी देखा गया और इस आतंकवादी हमले के विरोध में शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई करने की बात इन युवाओं के मन में देखी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही शहीद परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुरारका कॉलेज विकास जनेवा ने बताया कि आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए संगठन की तरफ से एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा भारत सरकार से आग्रह भी किया गया कि अबकी बार कड़ा प्रहार करके पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।
Hindi News / General News / मोदी जी विकास रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो
मोदी जी विकास रोक दो पाकिस्तान को ठोक दो


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


