Hindi News / General News / दीप प्रज्वलित कर मनाया मोदी का जन्मदिवस

दीप प्रज्वलित कर मनाया मोदी का जन्मदिवस

मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के निर्देशन में मुख्य जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। इस मौके पर कमल कान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस उनके द्वारा देश के लिए किये गए सेवा कार्यों से प्रेरित हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत अनेक सेवा कार्य किये जा रहे हैं। मोदी एक सेवक की भांति देश का नेतृत्व कर रहे हैं, सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा मिलती है। इसी क्रम में गुरुवार सायंकाल पार्टी कार्यालय में 70 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नगर महामंत्री दलिप सैनी, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, नवल स्वामी, मंत्री मनोज राजोरिया, दिनेश चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur