Hindi News / General News / मॉरीशस इंटरनेशनल उर्दू कॉन्फ्रेंस में डॉ. शमशाद प्रस्तुत करेंगे अपना रिसर्च पेपर

मॉरीशस इंटरनेशनल उर्दू कॉन्फ्रेंस में डॉ. शमशाद प्रस्तुत करेंगे अपना रिसर्च पेपर

एक दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय उर्दू कॉन्फ्रेंस का आयोजन

चूरू, [दीपक सैनी ] नाहीद इंटरनेशनल उर्दू वर्ल्ड मॉरीशस द्वारा उर्दू फिक्शन पर आयोजित एक दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय उर्दू कॉन्फ्रेंस का आयोजन 29 अगस्त 2020 शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह दस बजकर तीस मिनट पर किया जाएगा। जिसमें भारत,अमेरिका, मिश्र, क़तर, पाकिस्तान और मॉरीशस से उर्दू स्कॉलर्स भाग लेंगे। राजस्थान उर्दू शिक्षक एंव लेक्चरर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष व उर्दू स्कॉलर डॉ. शमशाद अली उर्दू फिक्शन(मंटो:जिंसियात की तह में पोशीदा हक़ीक़त का तर्जुमान अफ़साना निगार) विषय पर अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे।