Hindi News / General News / मृतक की मुआवजा राशि पिता के खाते में जमा

मृतक की मुआवजा राशि पिता के खाते में जमा

भारतीय राजदूतावास रियाद से

चूरू, भारतीय राजदूतावास रियाद से चूरू जिले के ग्राम आसलू निवासी मृतक अलताफ खान की प्राप्त बकाया मुआवजा राशि 15 हजार 268 रूपये का भुगतान उनके उत्तराधिकारियों को करने हेतु राजकीय मद ‘‘विदेशों में दुर्घटनाग्रस्त भारतीय‘‘ में जमा करवा दी गई है। जिला कलक्टर प्रदीप के गावंडे द्वारा जारी आदेशानुसार चूरू तहसीदार से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा राशि मृतक के पिता जंगशेर खान के एसबीआई चूरू में संधारित बचत खाता में जमा करवा दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur