Hindi News / General News / मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) आज बुधवार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष यतेंद्र पारीक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आम जन को परेशानी हो रही है और इस बात पर मुख्यमंत्री कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, वह तो होटलों में अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनसुख कुमावत, संपत कुमार, नरेंद्र चोटिया, शैलेश हरितवाल, सुभाष शर्मा, गौरी शंकर स्वामी, जितेंद्र दाधीच, सत्यनारायण वर्मा, एडवोकेट पवन सोनी, योगेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।