Hindi News / General News / मुख्यमंत्री के नाम विधायक हाकम अली को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम विधायक हाकम अली को सौंपा ज्ञापन

भीमसेना के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र महिचा के नेतृत्व में

फतेहपुर (बाबूलाल सैनी) पुलिस थाना मारोठ के अधीनस्थ गांव नावां में गत दिनों हुए हनुमानाराम मेघवाल हत्याकांड को लेकर उचित न्याय दिलवाने को लेकर नावां नागौर उपखण्ड कार्यलय पर पीड़ित परिवार के साथ भीमसेना प्रमुख अनिल तिड़दिया व सामाजिक कार्यकर्ता रवि मेघवाल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने राजनेतिक दबाव के चलते झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके के खिलाफ भीमसेना के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र महिचा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम विधायक हाकम अली को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एडवोकेट अशोक महिचा, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पंवार, भीमसेना के अनिल शिला , नरेंद्र कुमार ,आबिद खान आसस, सुरेन्द्र कुमार, सोनू वाल्मीकि सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur