Hindi News / General News / मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल

पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ लंबे समय से कर रहा था मांग

झुंझुनू, पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ लंबे समय से कुछ पदों के नाम परिवर्तन हेतु मांग कर रहा था। इस मामले में पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रयास से अब तक कुल 218 जनप्रतिनिधियों द्वारा पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक संवर्ग का पद नाम परिवर्तन करने के लिए अनुसंशाए लिखी जा चुकी हैं। संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील चौधरी झुंझुनू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त कर्मचारी लंबे समय से गैर वित्तीय मांग पदनाम परिवर्तन के लिए सरकार और पशुपालन विभाग के साथ संघर्ष कर रहे थे तथा इसके लिए संघ की तरफ से मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित विभिन्न विधायकों को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कर्मचारी संघ की इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर सूचित किया था। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारी संघ की मांग को उचित कार्रवाई करने के लिए शासन सचिव पशुपालन विभाग को भिजवा दिया। वही लंबे समय से मुख्यमंत्री का यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके चलते पशुपालन विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ पशुधन सहायक से पशुधन विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक से वरिष्ठ पशुधन विकास अधिकारी व सहायक सूचना अधिकारी से पशुपालन सूचना अधिकारी के नाम परिवर्तन की मांग सरकार से लगातार कर रहा था। अब मुख्यमंत्री के द्वारा पशुपालन सचिव को लिखे गए इस पत्र के बाद से मांग पूरी होने की ख़ुशी इन कर्मचारियों की आंखों में देखी जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur