Hindi News / General News / मुक्तिधाम पर 101 पौधे लगाए गए

मुक्तिधाम पर 101 पौधे लगाए गए

जिला जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में

झुंझुनू(अंजनी कुमार स्वामी) जिला जन जागृति संस्थान झुंझुनू व झुंझुनू स्काउट गाइड फैलोशिप जिला झुंझुनू इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय स्थित बीवाणी, मुक्तिधाम पर जिला पर्यावरण सुधार समिति के सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता व लोक अभीयोजक प्रदीप शर्मा ने पौधरोपण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान 101 वृक्ष जगह-जगह संस्था के युवा कार्यकर्ता सीए लोकेश अग्रवाल, जिला जन जागृति संस्थान के सचिव पारस सैन, एडवोकेट सुरेश पुरोहित, युवा नेता दलीप सैनी, अनिल सिंगोदिया, ललित टीबडा, चंद्रप्रकाश जालान, मुकेश सैन, पार्षद संदीप, विवेक शर्मा, संजय व गोपाल वाल्मीकि आदि लोगो द्वारा पौधरोपण किया गया। गोपाल वाल्मीकि द्वारा इन पोधो की देख भाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गयी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur