जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार 12 नवम्बर से, संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष निर्धारित दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक परिदत्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख सोमवार 19 नवम्बर होगी, नाम निर्देशन की संवीक्षा मंगलवार 20 नवम्बर को व अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख गुरूवार 22 नवम्बर होगी। झुंझुनू, नवलगढ़, खेतड़ी, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन संबंधित एसडीएम कार्यालयों में, पिलानी के लिए एसडीएम कार्यालय चिड़ावा में, मण्डावा के लिए एसडीएम कार्यालय मलसीसर में तथा सूरजगढ़ के लिए एसडीएम कार्यालय बुहाना में नामांकन भरे जा सकेंगे।
Hindi News / General News / नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सोमवार से होगी आरंभ
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सोमवार से होगी आरंभ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।