Hindi News / General News / नए साल पर कंबल वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

नए साल पर कंबल वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

लियो क्लब सीकर द्वारा

सीकर, नए साल के अवसर पर लियो क्लब सीकर द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रीको औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित कच्ची बस्ती में किया गया| लियो क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया यह कार्यक्रम लियो विकास कुमावत व सारिका कुमावत के आर्थिक सहयोग द्वारा किया गया व कार्यक्रम में 30 से अधिक कंबल वितरित की गई।कार्यक्रम संयोजक लियो अखिलेश कौशिक ने बताया लियो क्लब सीकर की ओर से द्वितीय चरण में की गई ये पहल आगे भी पूरे जनवरी माह में जारी रहेगी। ठंड की अधिकता को देखते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय-समय पर कंबल एवं रजाई वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान, आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता, लियो नीरज अग्रवाल, लियो पूजा चौधरी, लियो स्नेहा खेतान, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो प्रियंका शर्मा, लियो काजल जांगिड़, लियो पलक मंगनानी आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur