Hindi News / General News / नगर परिषद सीकर में सभापति के लिए तीन, नीमकाथाना में दो, खाटूश्यामजी में तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल

नगर परिषद सीकर में सभापति के लिए तीन, नीमकाथाना में दो, खाटूश्यामजी में तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल

अंतिम दिन

सीकर, नगरीय निकाय चुनाव 2019 में सीकर नगर परिषद में सभापति के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तीन अभ्यर्थियों, नीमकाथाना नगर पालिका में दो तथा खाटूश्यामजी में अध्यक्ष के लिए तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि गुरूवार को सीकर नगर परिषद से जीवण खां ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, अशोक चौधरी ने भाजपा, मौहम्मद तौफीक निर्दलीय ने सभापति के लिए, नगर पालिका नीमकाथाना में अध्यक्ष पद के लिए सरिता दीवान ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, चम्पादेवी शर्मा ने भाजपा, खाटूश्यामजी नगर पालिका में संगीता देवी ने इण्डियन नेशनल कांगे्रस व निर्दलीय से तथा ममता देवी ने भाजपा से अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 22 नवम्बर(शुक्रवार) को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापिस 23 नवम्बर (शनिवार) को ली जा सकेगी तथा अभ्यर्थिता, वापिस लेने के समय समाप्ति के तुरन्त पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा एवं मतदान 26 नवम्बर (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur