Hindi News / General News / नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया विशेष अभियान

नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया विशेष अभियान

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा

सीकर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को जाट बाजार में नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पतंग का विमोचन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश फागलवा के नेतृत्व में किया गया। पतंग विमोचन सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती द्वारा किया गया। प्रकोष्ठ के सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि पूरे देश में जिस तरह से विपक्ष द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को बरगलाया जा रहा है, उससे लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत पतंग के माध्यम से लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया है। मीडिया से बात करते हुए सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लोगों को बरगलाकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है, उससे लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी पूरे देश में अभियान चला रही है। यह कानून देश के किसी भी नागरिक के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताडि़त वहाँ के अल्पसंख्यकों के लिए है। पूरे देश में मोदी सरकार द्वारा लाये गये नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन मिल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur