Hindi News / General News / नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया

भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ के द्वारा

रतनगढ़, स्थानीय घंटाघर के पास भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अभिनेश महर्षी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल लाया गया है जिसमें पड़ोसी देशों के प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जानी है जिसका विपक्षी पार्टियां गलत दुष्प्रचार कर बिल का विरोध कर रही है तथा देश में अराजकता का माहौल बनाने में जुटी हैं। विधायक अभिनेश महर्षी, रतनगढ़ शहर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, देहात अध्यक्ष अर्जुन सिंह फ्रांसा व सीएए समर्थन अभियान रतनगढ़ विधानसभा संयोजक महेश जोशी के नेतृत्व में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर व निशुल्क नंबरों पर मिसकॉल देकर इस बिल का समर्थन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बजरंग गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह सेहला, जिला मंत्री नंदलाल सुरोलिया, जिला प्रवक्ता गिरधारी लाल प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur