वीर धरा का एक और लाड़ला दुश्मनों से जंग लड़ते हुए शहीद हो गया। शहीद श्योेराम का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद के पैतृक गांव टीबा में किया गया। नम आंखों से हजारों लोगों ने गांव के लाड़ले को अंतिम विदाई दी। घर में जैसे ही सेना की टुकड़ी अपने साथी का पार्थिव देह लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू बहने शुरू हो गए। युवा अपने हाथों में तिरंगा लिए शहीद की जय-जयकार कर रहे थे। शहीद को सर्वप्रथम सेना की टुकड़ी ने तथा बाद में पुलिस के जवानों ने सलामी देकर सम्मान दिया। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा गांव की गलियों से गुजरी, जिसमें शहीद तेरा यह बलिदान-याद करेगा हिन्दुस्तान शहीद श्योराम अमर रहे के नारे लगाए गए। शहीद को पुंष्पाजलि देने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सांसद संतोष अहलावत, खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला कलक्टर रवि जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, ग्रामीण, सेना एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे। शहीद को मुखाग्नि उनके चार साल के बेटे खुशांक ने दी। मासूम सुबह से ही घर एवं गांव में इतने लोगों की भीड़ देखकर सदमे में था मगर उसे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था। जैसे ही बेटे ने अपने शहीद पिता को देखा तो फूट-फूट कर रोने लगा। वहीं शहीद वीरांगना सुनीता देवी जो वर्तमान में गर्भवती हैं और जल्द ही डिलीवरी होने वाली है, उन्हें जैसे ही पति की मौत का समाचार मिला उनकी हालात और ज्यादा नाजुक हो गई, उनकी निगरानी के लिए लगातार एक मेडिकल टीम घर पर तैनात की गई थी। अंतिम संस्कार के बाद वीरांगना को डिलीवरी के लिए मेडिकल टीम के साथ जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
Hindi News / General News / नम आंखों से शहीद श्योराम को दी अंतिम विदाई
नम आंखों से शहीद श्योराम को दी अंतिम विदाई


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


