Hindi News / General News / नामाकंन के अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र

नामाकंन के अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र

मंडावा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के तहत

झुंझुनू, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के तहत नामाकंन दाखिल होने के अंतिम दिन सोमवार को 9 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी गणेश कुमार जोशी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कु. रीटा चौधरी, भारतीय जनता पार्टी से सुशीला देवी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से दुर्गा प्रसाद मीणा, निर्दलीय प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह कृष्णियां, अलतीफ, सुभाष एवं राष्ट्रीय सवर्ण दल से बेनी प्रसाद कौशिक ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस की अभ्यर्थी कु. रीटा चौधरी ने चार नामाकंन पत्र दाखिल किये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur