Hindi News / General News / नर नारायण सेवा समिति की बैठक संपन्न

नर नारायण सेवा समिति की बैठक संपन्न

इस्लामपुर कस्बे के बडा मन्दिर मे मंगलवार को नर नारायण सेवा समिति की बैठक गुलझारी लाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नर नारायण सेवा समिति के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष मे बड़ा मंदिर के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजन करने का फैसला लिया गया। जिसमें मा सरस्वती के अवतरण दिवस बसंत पंचमी का पर्व विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ दस फरवरी को प्रातः10.15 बजे मनाया जाएगा। साथ ही धमाल व ढप के कार्यक्रम साथ फागोत्सव भी मनाया जायेगा। समिति के तत्वावधान मे हर वर्ष गांव के सरकारी विद्यालय के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ग्यारह सौ रुपये का नगद पुरस्कार स्वर्गीय भरतमल खेतान की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा दिया जायेगा,.इसकी घोषणा भी की गई। बैठक में आये हुए लोगो का शशिकांत पारीक व सचिव सुशील जांगिड़ ने आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur