Hindi News / General News / नर सेवा, नारायण सेवा – ढूकिया

नर सेवा, नारायण सेवा – ढूकिया

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के १०+२ स्तर के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत् उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंजी. प्यारेलाल ढूकिया व अध्यक्षता एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने की। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शिविरार्थियों ने वन्दना की। उद्घाटन दिवस पर शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर झाड़-झकाड़ हटाए। पेड़-पौधों को सर्दी से बचाव हेतु कार्य किये। इंजी. ढूकिया ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों को कड़ी मेहनत के साथ लगन से समाज की सेवा, नर सेवा नारायण सेवा बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में दान-पुण्य की बड़ी अहम् भूमिका होती है। दान-पुण्य का फल कभी निष्फल नहीं जाता। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने बालक-बालिकाओं को श्रद्धा, विश्वास, कठोर मेहनत से काम करने की प्रेरणा दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम प्रभारी ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर शिविर प्रभारी राकेश झाझडिय़ा, सह-प्रभारी मंगलाराम जांगिड़ उपस्थित थे तथा संचालन सुधीर शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur