Hindi News / General News / नरेंद्र दूत एवं लीलाधर जोशी बने संयोजक

नरेंद्र दूत एवं लीलाधर जोशी बने संयोजक

गांधी जीवन, दर्शन के कार्यक्रमों को द­गे मूर्त रूप

चूरू, राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महात्मा गांधी के 150व­ जयंती वर्ष आयोजन की शृंखला में­ तारानगर उपखंड हेतु संयोजक एवं सह संयोजक की गैर सरकारी सदस्य के रूप में नियुक्ति की गई है। प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा के अनुसार तारानगर के लिए संयोजक नरेंद्र दूत सात्यूं एवं सह संयोजक लीलाधर जोशी बांय बनाए गए हैं। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह समिति आगामी 2 अक्टूबर तक तारानगर उपखंड में­ गांधी जीवन एवं दर्शन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। दूत एवं जोशी की इस नियुक्ति पर अंचल के अनेक गांधीवादी, बुद्धिजीवी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur